कम्प्यूटर क्या है?

नमस्कार दोस्तो इस ब्लॉग मे आप लोगो का बहुत बहुत स्वागत हैआज के इस ब्लॉग मे हम कम्प्युटर के बारे मे ओर कम्प्युटर के भागों को जानेंगे तो चलिए दोस्तों आज के इस ब्लॉग को शुरू करते है

कम्प्यूटर क्या है?
What is Computer?


कम्प्यूटर  क्या है


कम्प्यूटर यूजर द्वारा इनपुट किया गया डाटा को प्रोसैस करके
परिणाम को आउटपुट के रूप में प्रदान करता हैउसे हम कंप्यूटर कहते हैं।

हमेशा से ही लोग कम्प्यूटर यूजर को सर्वशक्तिमान और सुपरमैन समझते हैं।
परंतु ऐसा नहीं है यह केवल एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है
जो तीव्र गति से कार्य करती है और कोई गलती नहीं करता है

कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो डाटा ग्रहण करता है
इसे सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के अनुसार किसी परिणाम के लिए
प्रोसैस करता है और उसका आउटपुट देता है।

कंप्यूटर को कृत्रिम बुद्धि या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी
कहा जाता है।

कम्प्यूटर के कार्य:-


तेजी से काम करता है और कोई गलती नहीं करता
और समय बचाता है।

यह डाटा को स्टोर करने की सुविधा देता है।
डाटा का कलेक्शन करता है।

डाटा को प्रोसेस करता है।

डाटा को आउटपुट प्रदान करता है।

कम्प्यूटर के उपयोग:-


शिक्षा के क्षेत्र में।
वैज्ञानिक अनुसंधान में।
प्रकाशन में।
संचार में।
मनोरंजन में।
बैंकों में।
रेलवे तथा वायुयान आरक्षण में।
व्यापार में।
रक्षा क्षेत्र में।

पर्सनल कम्प्यूटर (Personal Computer)


यह कम्प्यूटर व्यक्तिगत उपयुक्त होता है जिसे छोटा अपेक्षाकृत
कम खर्चीला डिजाइन किया गया है यह माइक्रोप्रोसेसर
टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

व्यापार में इसका उपयोग वर्ड प्रोसेसिंग, एकाउंटिंग,
स्प्रेडशीट तथा डेटाबेस मैनेजमेंट आदि के लिए होता है।

घर में पर्सनल कम्प्यूटर का उपयोग इंटरटेनमेंट के लिए और
ईमेल देखने तथा छोटे-छोटे दस्तावेज तैयार करने के लिए
होता है

पर्सनल कम्प्यूटर को शार्ट में पीसी कहा जाता है।


पर्सनल कम्प्यूटर के भाग:-

पीसी निम्न भागों से मिलकर बनता है।

सिस्टम यूनिट (System Unit)

यह PC द्वारा किए जाने वाले सारे कार्य यहीं से नियंत्रित होते हैं।

इसके पीछे के भाग से मॉनिटर कीबोर्ड माउस प्रिंटर आदि
तारों के सहारे जुड़े हुए होते है।

हार्ड डिस्क सीडी ड्राइव फ्लॉपी ड्राइव उसके अंदर जुड़े रहते हैं
जिन्हें सॉफ्टवेयर के द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

यह पीसी का मुख्य भाग है।

आकार के अनुसार सिस्टम यूनिट दो प्रकार के होते हैं

सिस्टम यूनिट के मुख्य भाग:-
1. CPU
यह पीसी से जुड़े विभिन्न उपकरणों को नियंत्रित करता है
इसे प्रोसेसर या माइक्रो प्रोसेसर भी कहते हैं।

इसके 3 भाग है:
मुख्य मेमोरी (Main Memory)

वर्तमान में उपयोग हो रहे डाटा को संग्रहित करता है।

अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट(Arthematic Logic Unit)

इसका कार्य अंकगणितीय तथा तार्किक कार्य में
इसका उपयोग होता है।

इसी भाग के द्वारा सभी प्रकार की गणना की जाती है।

कंट्रोल यूनिट (Control Unit)

कंप्यूटर द्वारा हो रहे हैं सारे कार्य को नियंत्रित करता है

2. मदर बोर्ड (Motharboard)

यह प्लास्टिक का बना एक सर्किट बोर्ड है
जिसमें धातु द्वारा निर्मित छोटे-छोटे धागे के समान संरचना होती है
इस धातु के संरचना को बस कहते हैं।
जिसके द्वारा विभिन्न संकेतों या सूचनाओं का लेनदेन विद्युत
प्रवाह के रूप में होता है।

सीपीयू को दूसरे पुर्जो से जोड़ता है।

मदरबोर्ड कम्प्यूटर की बुनियाद है।

कम्प्यूटर में प्रोसेसर विभिन्न प्रकार के कार्ड
जैसे डिस्प्ले कार्ड साउंड आदि।
मदर बोर्ड पर ही स्थापित किए जाते हैं।

यह कम्प्यूटर का मुख्य पटल होता है।

3. रैम (RAM)

यह एक कार्यकारी मेमोरी है यानी यह तभी काम करता है जब
हम कम्प्यूटर पर काम कर रहे होते ओर कम्प्यूटर बंद कर देने पर
इसमें संग्रहित सभी डाटा नष्ट हो जाते हैं।

यह डाटा को स्थाई तौर पर रखा जाता है।

यह इसे मदर बोर्ड पर लगा मदर बोर्ड पर रैम लगाने का
Slot बना होता है।

जिसमे हम अपने जरुरत के अनुसार RAM लगा सकते है।

4. रोम (ROM)

ROM (रीड ओनली मेमोरी) के नाम से ही स्पष्ट है
मेमोरी में संग्रहित सूचना को केवल पढ़ा जा सकता है
उसे परिवर्तननहीं किया जा सकता।

कम्प्यूटर बंद रहने पर भी रैम में सूचना संग्रहित रहती है।

5. पावर सप्लाई (Power Supply)

AC वोल्टेज को कम्प्यूटर के विभिन्न घटकों के लिए
DC वोल्टेज में परिवर्तित करता है।

6. हार्ड डिस्क (Hard Disk)

सॉफ्टवेयर प्रोग्राम एवं डाटा को इसमें स्टोर करके रखते हैं।

कम्प्यूटर में लगा विशाल क्षमता का स्थाई डाटा स्टोर करने
का उपकरण है।

7. सीडी ड्राइव (CD- Drive)

सीडी से डेटा को स्टोर करने या पढ़ने के लिए इसकी
आवश्यकता होती है।

8. फ्लॉपी ड्राइव (Floppy Disk)

फ्लॉपी को पढ़ने लिखने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

9. मॉनिटर ( Monitor)

यह एक आउटपुट उपकरण जिसके द्वारा मानव तथा कम्प्यूटर
के बीच कम्युनिकेशन होता है जो सीपीयू से जुड़ा रहता है।

10. कीबोर्ड ( Keyboard)

पीसी में डाटा को इनपुट करने के लिए लगा उपकरण हैं।

इसके द्वारा अक्षरों और अंगों को इनपुट के रूप में कम्प्यूटर
में डालते हैं।

11. माउस (Mouse)

यह इनपुट उपकरण है।

यह भी सीपीओ से कार्ड के साथ जुड़ा रहता है।

12. स्पीकर (Speaker)

यह एक आउटपुट उपकरण है यह ध्वनि के रूप में आउटपुट देता है।
इसका उपयोग हम मनोरंजन के लिए करते हैं।

13. यूपीएस (UPS)

यह बैटरी से संचालित उपकरण है
जिसके द्वारा कम्प्यूटर में पावर सप्लाई के बंद होने के बाद
विद्युत कि पूर्ति करता है।

अगर कंप्यूटर के अचानक बंद जाये तो वर्तमान में हो रहे कार्य
नष्ट हो सकते हैं।
परंतु यूपीएस के उपयोग से ऐसा होने से बचाया
जा सकता है।

14. स्केनर (Scanner)

वह उपकरण जो इमेज को स्कैन कर बायनरी कोड में बदलकर
कम्प्यूटर में इनपुट करता है।

15. प्रिंटर (Printer)

यह एक आउटपुट उपकरण है
जो कम्प्यूटर द्वारा प्राप्त आउटपुट को कागज पर प्रिंट करता है
जिसे हार्डकॉपी कहते है।

निष्कर्ष:-
आज के इस ब्लॉग में हमने जाना की कंप्यूटर क्या है और
इनके कार्य और उपयोग के बारे में जाना
और कंप्यूटर के विभिन्न भागों के बारे में भी जाना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ